औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र के गांव भदौरा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह तीन दिन से लापता एक परिषदीय शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। शिक्षक का आधा शरीर जमीन से लगा था।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम समेत पुलिस फोर्स ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच में जुट गया है।(वार्ता)



