Crime

शाहजहांपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं से छेड़ छाड़ करने वाले कम्प्यूटर अनुदेशक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि ग्राम प्रधान राई खुर्द की तहरीर पर मोहम्मद अली कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाचार्य अनिल कुमार और सहायक अध्यापिका साजिया के विरुद्ध थाना तिलहर में धारा 354/352/120बी और 7/8/16/17 पास्को एक्ट तथा 3(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

आज तिलहर पुलिस ने मुख्य आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद शान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार और सहायक अध्यापिका साजिया की विवेचना की जा रही है विभागीय कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारी ने दोनो को सस्पेंड कर दिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button