Crime

राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

बेगूसराय । बेगूसराय में आपराधिक वारदातों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। बीते रात भी एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया। घटना छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के ऐजनी गांव की है, मृतक ऐजनी गांव निवासी ललन दास है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

परिजन का कहना है कि बुधवार की देर संध्या करीब 11 बजे के बाद घर के निकट बाबा स्थान के सामने लक्ष्मण दास एवं उसके परिजनों ने मारपीट कर ललन दास को अधमरा कर दिया, पिटाई के थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ललन दास गांव में ही रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। 29 नवम्बर की देर शाम ललन दास का अपने ही पड़ोसी और उसके साथ मजदूरी करनेवाले लक्ष्मण दास के साथ किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो गया।

बताया जा रहा है कि काम समाप्ति के बाद दोनों शाम में एकसाथ नशा का सेवन करता था, इसी को लेकर दोनों के बीच पिछले विवाद हुआ था। बुधवार की देर रात उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी, परिजन जबतक कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही सहायक थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button