Crime

पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के बरौर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी इंद्रपाल दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था जबकि उसकी पत्नी निशा अपने बच्चों प्रवेश और जाह्नवी के साथ गांव में ही रह रही थी। चार दिन पहले ही इंद्रपाल दिल्ली से गांव आया था। यहां आने के बाद पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते इंद्रपाल ने पत्नी व बच्चों की रात में हत्या करने के बाद घर के अंदर छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button