Crime

आईएएस की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या

बिलासपुर,छत्तीसगढ़। शहर में अंबिकापुर के छात्र की हत्या करके कार सवार बदमाशों ने लाश को रायपुर नेशनल हाईवे पर छोड़ दिया और भाग गए।मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली आईएएस कोचिंग एकेडमी से लौटते हुए यश साहू ने आखिरी बार अपने पिता से बात की तो वह डरा सहमा लग रहा था। फिर उसने पिता से सोने जाने की बात कही। पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।बिलासपुर में मंगला के चंद्र विहार कॉलोनी में किराये के रूम में यश साहू रहता था। उसके पिता किराना का व्यवसाय अंबिकापुर में करते हैं।सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीर वायरल करके पुलिस ने छात्र की पहचान की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान करके हत्यारों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अफेयर के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अब जानिए पूरा मामला…

आरोपियों ने मृतक यश साहू के मोबाइल से उसके दोस्त हार्दिक बंसल को मंगलवार शाम करीब 5 बजे फोन पर कहा, अपने दोस्त यश साहू को ले जाओ। जिसके बाद हार्दिक बंसल कुछ लोगों के साथ यश साहू को लेने आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोपियों ने काफी देर तक मृतक के दोस्तों को गुमराह करते रहे। फिर रेलवे स्टेशन के पास यश साहू का मोबाइल फेक कर चल गए।

जबकि मंगलवार की दोपहर 2 से 2.30 बजे के बीच सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिल गई थी कि, परसदा स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास युवक का शव सड़क पर पड़ा है। यानि युवक का शव फेंकने के बाद भी शाम 5 बजे उसके दोस्तों को गुमराह किया जा रहा था।रायपुर हाईवे से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने बताया, एक कार आकर वहां रुकी थी। पहले किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद उसमें सवार लोग शव को फेंककर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने की कोशिश में जुट गई थी।

अफेयर के चलते हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि छात्र अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। जहां लड़की के रिश्तेदारों ने उसे देख लिया होगा। छात्र जींस पहना हुआ था। पर उसके अंडरगारमेंट नहीं थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि लव अफेयर के चलते उसकी हत्या की गई होगी।

सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों ने की पहचान

जब युवक की पहचान नहीं हुई, तब पुलिस ने आसपास के सरहदी थानों के साथ ही सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल की। इस बीच रात में युवक तस्वीर देखकर उसके दोस्तों ने शव की पहचान अंबिकापुर जिले के यश साहू (18) पिता राजेश साहू के रूप में की। वह कॉलेज स्टूडेंट था। और पीएससी की कोचिंग भी करता था।

भीड़भाड़ इलाके में लाश फेंकने पर बड़ा सवाल

शव किसी सुनसान स्थान पर ठिकाना लगाया जा सकता था पर बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने उस स्थान को क्यों चुना जहां चौबीसों घंटे भीड़ रहती है। घटनास्थल के करीब ही हाईटेक बस स्टैंड, सिरगिट्टी मार्ग, पेट्रोल पंप और बड़े होटल और शादी घर है। मार्ग से गुजरने वाले मजदूरों ने पुलिस को बताया कि जिस समय गाड़ी रुकी दोपहर का लू चल रहा था और वहां कोई मौजूद नहीं था।

नाक से खून, सिर के पीछे चोट,अपहरण व हत्या की आशंका

युवक के नाक से खून बहा हुआ था। इसी तरह सिर के पीछे की ओर चोट व शरीर पर चोट के निशान हैं। मामला अपहरण के बाद हत्या का भी हो सकती है। यही वजह है कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। घटना के समय एसपी संतोष कुमार सिंह पुलिस अफसरों व जिले के थानेदारों की मीटिंग ले रहे थे।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button