Crime

जमीन के लिये बेटे ने ली पिता समेत तीन की जान

बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र में जमीन के टुकड़े के लिये एक शराबी व्यक्ति ने अपने पिता, चाचा और बुआ की गला दबा कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि छपरौली के शबगा गांव निवासी अंजल उर्फ मालू ने पिता ऋषिपाल (62), चाचा श्रीपाल उर्फ घोलू (60) और विधवा बुआ वीरमति (58) की मंगलवार देर रात किसी समय गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बुधवार सुबह आरोपी मोटरसाइकिल लेकर अपनी दूसरी बुआ के यहां सिरसली गांव पहुंचा और उन्हे तिहरे हत्यकांड की जानकारी दी।

इसके बाद वहां से फरार हो गया। उसके फूफा ,बुआ व बुआ का बेटा शबगा पहंचे तो तीनों के शव कमरे के अंदर थे और बाहर से ताला लगा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव बाहर निकालर पोस्टमार्टम को भेजे। फूफा के बेटे ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। बताया जा रहा है कि अंजल शराबी युवक था जिस कारण उसके पिता व चाचा जमीन को अपने पोतों के नाम करना चाहते थे। इस बात को लेकर अंजल नाराज चल रहा था। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button