Crime

उमेश हत्याकांड के सिलसिले में बरेली में जेलर समेत छह निलंबित

बरेली : प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल माफिया सरगना अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने के आरोप में बरेली जेल के जेलर समेत छह कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एक बंदी रक्षक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अब तक इस मामले में दो बंदीरक्षक समेत छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस महानिदेशक कारागार ने निलंबित जेल अफसरों और बंदीरक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button