Crime

सिगरा पुलिस ने पकड़ी एक ही नंबर की दो ऑटो

वाराणसी। गजब का खेल, सब नकली, मालिक असली। एक ही नंबर पर दो ऑटो का संचालन करते सिगरा पुलिस ने दो चालकों को पकड़ा। मजे की बात ये है कि वाहन मालिक दोनों  ऑटो का एक ही निकाला। सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि अब कैंट और रोडवेज से संचालित होने वाले सभी ऑटो का मॉनेटरिंग की जायेगी। ताकि ये पता चल सके कि एक ही नंबर पर कहीं एक से ज्यादा ऑटो तो संचालित नहीं हो रहे है। इसके लिए रोडवेज चौकी प्रभारी आदित्य सिंह को नजर बनाये रखने को कहा गया।

रोडवेज चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान गुरूवार को दो ऑटो को पकड़ा गया ,दोनों का नंबर प्लेट एक ही था। दोनों ऑटो चालकों से जब सिगरा पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो ऑटो मालिक शिवपुर के शिव विहार कालोनी निवासी मुराद खान निकला। पुलिस जब दबिश देने ऑटो मालिक के यहां पहुंची तो वह भाग निकला। रोडवेज चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये चालकों में फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी का दीपक कुमार और दूसरे आटो का चालक शिवपुर क्षेत्र के कोईराजपुर का संतोष कुमार यादव है। एक चालक तीन महीने से और दूसरा सात महीने से ऑटो चला रहा था। सिगरा पुलिस ने दोनों ऑटो को जब्त कर लिया है और मालिक की तलाश तेज कर दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button