Crime

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ हिरासत में

वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज स्थित एक फ्लैट से देह व्यापार करने वाले आठ लोगों को हिरासत में लिया। सेक्स रैकेट में वेस्ट बंगाल और मध्य प्रदेश की चार लड़कियां और बाकी चार लड़के हैं पुलिस पूछताछ कर रही है।

महमूरगंज चौकी अंतर्गत नेवादा के विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में पुलिस द्वारा एक मकान में यह रेड की गई है। विश्वनाथ पुरी के लोकल लोगों की गोपनीय सूचना पर भेलूपुर पुलिस ने यह रेड डाली है। बताया जा रहा है कि यहां पर काफी समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। गिरफ्तार हुए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

भेलूपुर थाना के इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने कहा कि सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। जांच का काम पूरा करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button