
वाराणसी : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजाराम मोहन राय छात्रावास में 50 से अधिक छात्र आई फ्लू से पीड़ित है जिसके चलते सामाजिक विज्ञान संकाय ने सभी सेमेस्टर परीक्षाओं को रि शेड्यूल किया है।अधिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि संक्रमित छात्रों को एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है और सभी सेमेस्टर परीक्षाओं को फिर से शुरू किया गया है।
दरअसल, पीड़ित छात्रों ने गुरुवार को सेमेस्टर परीक्षा में उपस्थित होने में असमर्थता व्यक्त की थी जिसके बाद सामाजिक विज्ञान संकाय अधिकारियों ने पेपर स्थगित करने का फैसला किया और सभी परीक्षा पत्रों को फिर से शेड्यूल किया। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में 50 से अधिक छात्रों का इलाज चल रहा है।(वार्ता)



