बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी और भाग निकला। ट्रक में स्कूटी समेत फंसी महिला करीब डेढ़ किमी तक घिसटती रही जिसकी बाद में स्कूटी में लगी आग से झुलस कर मृत्यु हो गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मवई सर्किट हाउस के निकट यह हादसा उस समय हुआ जब पुष्पा देवी (36) नामक महिला स्कूटी से घर जा रही थी कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और घायल महिला स्कूटी समेत ट्रक के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर तक घिसटती चली गयी। इस बीच स्कूटी में आग लग गयी जिसमें झुलस कर उनकी मृत्यु हो गयी।(वार्ता)



