
रोहनिया,वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित गोबर गैस प्लांट के पास गुरुवार को सुबह स्कूल वाहन (विक्रम आॅटो) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हुए। घायल होने वालों में प्रांजल 6 वर्ष, गौरी 4 वर्ष, आयुष 13 वर्ष, पीयूष 11 वर्ष समेत अन्य हैं। सभ्ी सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे में गौरी नाम की बच्ची का सिर फटा तो आयुष का हाथ फैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भिजवाया गय।जानकारी के अनुसार भवानीपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल के बच्चों को विक्रम आॅटो में बैठा कर चालक स्कूल लेकर जा रहा था। गोबर गैस प्लांट के पास अचानक आॅटो का स्टेरिंग जाम हो गया। आॅटोे असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराई। ऐसे में उक्त वाहन में सवार बच्चे घायल हो गये।



