
वाराणसी। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने शिक्षक की आनलाइन परीक्षा साल्वर गैंग द्वारा ठेका लेकर पास कराने वाले अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इस मामले में 23 फरवरी को निरीक्षक पुनीत परिहार ने आरोपियों के खिलाफ चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
अंतरराज्यीय गैंग के सात आरोपियों हरियाणा निवासी चितरंजन शर्मा, सुजीत कुमार,संजय कुमार यादव, दीपक सिंह, दिग्विजय यादव, दीपक मलिक और चन्द्रकेश पटेल है। आरोपियों की जमानत अर्जी का विरोध डीजीसी फौजदारी आलोक चंद्र शुक्ला ने किया। पूछताछ में सामने आया कि 10 लाख लेकर सॉल्वरों को परीक्षा में बिठाया जाता था।



