Crime

जालौन में सड़क हादसा,पांच मरे 17 घायल

जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में रविवार भोर एक बस के गहरे गड्डे में गिरने से उसमें सवार पांच यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गये।पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया शनिवार रात रेडर क्षेत्र मंडेला गांव से एक बारात रामपुरा थाना क्षेत्र के दुतावली गांव आई थी। बारात को लेकर बस वापस मंडेला जा रही थी कि भोर करीब तीन बजे माधवगढ़ क्षेत्र के गांव गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बस गहरे गड्ढे में गिर गई।

इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी गंभीर घायलों को सीएचसी रामपुरा भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पांच यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार जारी है जिनमें एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे ईलाज के लिये हायर सैन्टर रेफर किया गया है।मृतकों में रघुनंदन (48), कुलदीप सिंह (38), शिरोमन (65) जालौन के निवासी थे जबकि बस चालक कल्लू और परिचालक विकास राजावत मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले थे। हादसे में घायलों की पहचान बृजेंद्र ,अशोक, लालता प्रसाद,वीर सिंह,शिव शंकर,सुंदर,कल्लू,शिव सिंह,महिपाल,लल्लू,राजेंद्र,रविंद्र के तौर पर की गयी है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button