Crime

रेलवे ट्रैक पर मिला रेलवे कर्मी का शव, पत्नी और साले पर हत्या का आरोप

मुुरादाबाद । कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे कर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर कटा मिला। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व हुए हादसे में उसके दोनों पैर खराब हो गए थे। मृतक के बड़े भाई ने उसकी पत्नी और साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी मनवीर रेलवे कर्मचारी था। छह महीने पहले एक हादसे में उसके पैर खराब हो गए थे। उसे शौच आदि के लिए भी दो लोगों का सहारा लेना पड़ता था। शुक्रवार की सुबह मनवीर का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुंडे वाली मिलक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। शव दो हिस्सों में कटा हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और शव को शिनाख्त की। मृतक की पत्नी अंजू ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक वह घर में ही थे।

इसके बाद उसे नींद आ गई। मृतक के बड़े भाई ने उसकी पत्नी और साले पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि मनवीर शौच के लिए भी बिना सहारे के नहीं जा सकता था, ऐसे में वह एक किलोमीटर दूर कैसे चला गया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही करवाई की जाएगी। आरोपों की जांच की जा रही है। (हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button