हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज तड़के सुबह कुछ देर की बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक पुरोहित की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहाँ बताया बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटी खुर्द गांव निवासी कमलेश पाठक(45) पुत्र रामसनेही की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी। दरअसल कमलेश आज तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक मन्दिर से रामचरित मॉनस का पाठ करके अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में अचानक खराब हुए मौसम के बाद बारिश और आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसी दौरान एक खेत से गुजरने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से झुलसने के बाद उनकी मौत हो गई।(वार्ता)



