प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की दीवानी अदालत में सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में एक कैदी पर चाकू से हमला किया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पास्को एक्ट का आरोपी अटल बिहारी पुत्र राधे श्याम को आज पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार से कोर्ट में पेशी पर लाया गया था जहां उस पर प्रियांशु नामक युवक ने चाकू से हमला किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर में पेशी पर आये युवक पर हमला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोर्ट में तारीख पर आए एक युवक को न्यायालय के बाहर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध असलाह बरामद कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि गत दिनों थाना नर्सेना क्षेत्र के गांव करियारी में दो पक्षों में शराब पीकर मारपीट हो गई थी इस दौरान मलखान नामक एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई थी।
मलखान की मौत पर राजेश तथा उसके पुत्र सनी बंटी व जॉनी को दूसरे पक्ष ने आरोपी बनाया था। सनी के जमानत पर आने के बाद वह आज कोर्ट में तारीख पर आया था तथा कोर्ट से बाहर मिठाई की दुकान पर बैठा हुआ अपने अधिवक्ता का इंतजार कर रहा था कि तभी मेहर सिंह पुत्र अमीचंद ने गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित सनी को राजकीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है ।(वार्ता)



