Varanasi

नवरात्र में संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में प्रसाद एवं फलाहार का किया गया वितरण

वाराणसी। अपनी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्य क्षेत्र के तत्वाधान में नवरात्र के चतुर्थ तिथि पर शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने श्रद्धालुओं में प्रसाद एवं फलाहार का वितरण किया गया। जिसका लाभ दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों ने प्राप्त किया।

इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में विगत ग्यारह माह से प्रत्येक शनिवार को प्रसाद वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर तिथि एवं पर्व के अनुसार फलाहार का भी वितरण किया जाता रहा है। इसी क्रम में नवरात्र पर्व पर लोगों के व्रत को ध्यान में रखते हुए फलाहार का वितरण किया गया। जो सहयोगियों के सहयोग से संचालित होता रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), विष्णु जैन, शिरीष शाह, लव जी अग्रवाल, अमित, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button