Business

प्रधानमंत्री 11 अगस्‍त को भारतीय उद्योग परिसंघ की बैठक को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11अगस्‍त, 2021 को सायं 4:30 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की वार्षिक बैठक 2021 को संबोधित करेंगे। इस बैठक का विषय ‘इंडिया@७५ : गवर्नमेंट एंड बिज़नेस वर्किंग टूगेदर फॉर आत्‍मनिर्भर भारत’ है। सीआईआई की वार्षिक बैठक 2021 दो दिन के लिए 11-12 अगस्‍त को आयोजित की जाएगी। इस बैठक को विशेष अंतर्राष्‍ट्रीय अतिथि वक्‍ता के तौर पर सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और आर्थिक नीतियों के लिए समन्‍वय मंत्री हेंग स्‍वी कीत संबोधित करेंगे। इस आयोजन में अनेक मंत्रीगण, वरिष्‍ठ अधिकारी, शिक्षाविद् और भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button