Crime

दरवाजे के सामने खड़ी पिकअप चोरों ने उड़ाई

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद  थाना क्षेत्र के छतेरी (मानापुर) गांव निवासी सोहन जायसवाल के दरवाजे पर खड़ी पिकअप शनिवार की रात चोरी हो गयी। मामले की जानकारी रविवार की सुबह हुई। खोजबीन के बाद भुक्तभोगी ने रविवार को कछवांरोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ पिकअप चोरी की तहरीर दी। सोहन जायसवाल ने बताया कि तीन महीने पूर्व पिकअप झौवा गांव निवासी विपिन तिवारी से खरीदा था । गाड़ी भुक्तभोगी के नाम से ट्रांसफर भी नही हुई है। चार दिन पूर्व चोर ठठरा गांव निवासी अधिवक्ता दिनेश सिंह की बाइक घर के सामने से चुरा ले गए। क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button