Politics

ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे: नवीन पटनायक

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।श्री पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतती है, तो वह देश के राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहने का एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।

मुख्यमंत्री कहा, “चुनाव के बाद 29 मई, 2019 को हमारी पहली कैबिनेट हुई थी जहां सरकार की प्राथमिकता के रूप में घोषणापत्र को मंजूरी दी गई। आज जब हम इस कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट कर रहे हैं, तो मैं बार-बार विश्वास जताने के लिए ओडिशा के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।”मुख्यमंत्री ने कहा, “इस कार्यकाल में हमारा एक मुख्य ध्यान शिक्षा के क्षेत्र में रहा है।

आज, प्रत्येक राज्य पंचायत में, आपको स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर केंद्र, खेल सुविधाओं आदि के साथ एक बदला हुआ हाई स्कूल मिलेगा। शायद, दुनिया में कहीं भी इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों का बदलाव नहीं किया गया है। अगले कदम के रूप में, हमने राज्य भर के कॉलेजों में बदलाव शुरू किया है। हम अपने युवाओं के लिए समृद्धि के पासपोर्ट के रूप में इनोवेटिव नवीन ओडिशा मैजिक कार्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button