रोहनिया,वाराणसी। रोहनिया पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा। आरोपी के खिलाफ एडिशनल सीपी के निर्देश पर रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। रोहनिया थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पाक्सो का आरोपी रंजन मैत्री निवासी बरहट थाना पटसपुर पश्चिम बंगाल को चार जनवरी की शाम थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग दो से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की निशानदेही पर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। आरोपी उसे अपने घर पश्चिम बंगाल ले गया था, गिरफ्तारी के लिए एक टीम कोलकाता गई हुई थी लेकिन वहां पर गिरफ्तारी नहीं हो पाई। कार्रवाई से बचने के लिए दोनों बनारस आ गए थे और यहां छुपकर रह रहे थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ा गया।



