वाराणसी : श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने चेन्नई से आये एक यात्री की गुरूवार को वाराणसी हवाई अड्डे पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि चेन्नई के मूल निवासी सेंथिलकुम वेल्लीराज (38) परिवार के सदस्यों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने और अन्य पर्यटन स्थलों को देखने वाराणसी आया था। दर्शन पूजन के उपरांत परिवार के लोग इंडिगो की उड़ान से वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे कि काउंटर से बोर्डिंग पास लेकर फ्लाइट का इंतजार करने के दौरान युवक के सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा।(वार्ता)



