मुरादाबाद.संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में कोल्ड स्टोर हादसे में पुलिस ने शनिवार रात कोल्ड स्टोर स्वामी रोहित अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल को शुक्रवार देर शाम उत्तराखंड के हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है। दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य रोक दिया गया है। इसके बाद मलबे को हटाने का काम जारी है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दस लोगों को बचा लिया गया है जिनमें चार लोग उपचाराधीन हैं।(वार्ता)



