Varanasi

सीवर के बहते पानी से अधिवक्ताओं में आक्रोश

वाराणसी। जिला न्यायालय प्रांगण में जिला जज पोर्टिको के पास ओवर फ्लो सीवर के बीच आम वादकारी व अधिवक्ता नाक बंद कर आने जाने को बाध्य है और जिम्मेदार बेपरवाह है। अधिवक्ताओं का कहना है कि एक तरफ जहा पूरे प्रदेश के साथ साथ बनारस में भी जी-20 के सम्मेलन की तैयारी कोलेकर  साफ सफाई पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं, दीवानी न्यायालय परिसर में सीवर का बहता गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर पिछले कई दिनों से बह रहा है। उसी रास्ते से होकर सभी न्यायिक अधिकारी वादाकारी वकील कर्मचारी गुजरते है। जिला प्रशासन भी साफ सफाई को लेकर दावा तो खूब करती है पर कचहरी में इसकी झलक जिला जज पोटिंर्को और डीएम आॅफिस के पास इसका खुला नजारा देखने को मिल जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button