Crime

इटावा में डकैतों का तांडव, महिला की हत्या

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में बदमाशों ने डकैती का विरोध करने पर एक विधवा की लोहे की राड मार कर हत्या कर दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि बीती रात लुटेरों ने क्षेत्र के पाठकपुरा गांव में बेगमश्री (50) नामक महिला के घर धावा बोला और लूटपाट का विरोध कर रही गृहस्वामिनी की सिर पर राड मार कर हत्या कर दी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की तीन टीमें लगायी गयी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हत्या और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button