बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव में मिट्टी खोद रही महिलाओं पर अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से एक महिला की मौत हो गयी और अन्य करीब 11 महिलाएं घायल हो गई हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि गजरौला गांव निवासी 12 महिलाएं बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे मिट्टी खोद रही थीं तभी मिट्टी की ढांग गिरने से कई महिलाएं उसके नीचे दब गईं। (वार्ता)



