Crime

कानपुर देहात में फैक्टरी में धमाका,एक की मौत

कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र में शुक्रवार को एक फैक्ट्री परिसर में बनी लेबर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से सात लोग घायल हो गए जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र रनियां के विसायकपुर स्थित वैभव फैक्टरी के परिसर में बनी लेबर कॉलोनी एक कमरे में सिलेंडर के फटने से तेज धमाका हुआ। धमाका होते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सात घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मजदूर राजीव व रोहित को तत्काल कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजीव की मौत हो गई वहीं रोहित को कानपुर से लखनऊ के केजीएमयू में रेफर किया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button