मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजूरी चौकी के समीप नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की रात करीब 2 बजे एक वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी। वही, वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे जा पलटी। जिसमे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रोड पर एक टैंकर व ट्रक के आपसी टक्कर में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को रोड से हटाने के लिए पहुँची एनएचआई की क्रेन का चालक रोड पर क्षतिग्रस्त वाहनों का टोचन कर रहा था, उसी दौरान वाराणसी की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित हो क्रेन चालक को रौंदते हुए हाइवे पर जा पलटी जिसमे क्रेन चालक संत रविदास नगर (भदोही) जिले के औराई थाना अंतर्गत कोईलारा गांव निवासी प्रमोद यादव (उम्र 42 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
जबकि स्कॉर्पियो में सवार गिरजा पति पांडेय (उम्र 40 वर्ष), राकेश पांडेय (35 वर्ष), सिमा देवी (32 वर्ष), किरण देवी (33 वर्ष), ऋषभ पांडेय (18 वर्ष) व वेदांत पांडेय (12 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भेजवाया। इधर पुलिस मृतक क्रेन चालक प्रमोद यादव के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



