Crime

सरिया चुराते एक को पकड़ा

मंडुवाडीह,वाराणसी। भिखारीपुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक व्यक्ति को सरिया चोरी करने का आरोप लगा कर कार्यदायी संस्था के लोगो ने पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार भिखारीपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान दोनों तरफ केबल व नाले के लिए लोहे की सरिया से ढलाई का कार्य चल रहा। ठेकेदार उदित नारायण प्रधान ने तहरीर में लिखा है कि हम लोग 3 ठेकेदार मिल कर नाली का कार्य कर रहें और पिछले कई दिनों से हम लोगों के लोहे का सामान व सरिया चोरी हो रहा थ, लेकिन हम लोगों ने शनिवार की भोर में  एक व्यक्ति को सरिया ले जाते हुए पकड़ लिया। लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम पता नही बताया गया। ठेकेदार द्वारा  सरिया चोरी करने का तहरीर देकर  उक्त व्यक्ति को बीएलडब्लू  पुलिस को सुपूर्द कर दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button