Crime

वाहन की टक्कर से वृद्ध मौत

एटा । नयागांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत दूध की मैक्स गाड़ी ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। उपाचार के दौरान आगरा में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

नयागांव के ग्राम रजपुरा निवासी 63 वर्षीय रनवीर सिंह अपने घर के सामने कुछ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सराय से दूध लेकर आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने कुछ दूर पर पकड़ लिया। इधर, घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने अन्यंत्र रेफर कर दिया। बताया गया है कि उपचार के दौरान आगरा में वृद्ध ने दम तोड़ दिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button