Crime

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लुटेरा

जौनपुर : मध्यप्रदेश के सतना जिले में हत्या और लूट के आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने जौनपुर में गुरूवार सुबह एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया बदमाश कुख्यात सुभाष यादव गैंग का सदस्य था और उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि सुभाष यादव गैंग का सदस्य आनंद सागर जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में उसरपुर गांव के निवासी था और इसके विरूद्ध हत्या, लूट, अपहरण और रंगदारी मांगने के कुल 11 मुकदमे दर्ज है। दस दिन पहले ही मध्य प्रदेश के सतना में इस गैंग ने एक व्यक्ति की हत्या कर करीब 15 लाख रूपये लूटे थे। वारदात को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने आनंद पर 30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार विगत 10 दिन पूर्व इस बदमाश ने मध्य प्रदेश सतना में एक हत्याकांड को अंजाम देने के साथ ही 15 लाख रुपए की लूट किया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश में थी यह घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो कर उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में आगया था। पुलिस रिकार्ड के अनुसार यह गैंग जौनपुर आजमगढ़, वाराणसी और सतना मध्य प्रदेश में सक्रीय होकर अपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहा था।

सतना पुलिस के जरिए बक्शा पुलिस को उपरोक्त बदमाश को क्षेत्र में होने की खबर पर पुलिस सक्रीय हुई और अलीगंज बाजार के पास प्रातः काल मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में घायल बदमाश को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस को मिली इस सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक ने बदमाश को मार गिराने वाली पुलिस टीम को शाबासी दी है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button