Crime

श्रीनगर में बुलेवार्ड रोड पर एक कार में रहस्यमय विस्फोट से दहशत, कोई घायल नहीं

श्रीनगर : श्रीनगर में प्रसिद्ध डल झील के पास बुलेवार्ड रोड पर एक वाहन में रविवार को एक रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।धमाका फैशनेबल बुलेवार्ड रोड पर होंडा सिटी के पिछले हिस्से में हुआ। वाहन में क्रालसंगरी निशात निवासी एक बुजुर्ग दंपति श्रीमती और श्री हफीजुल्लाह भट सवार थे।सूत्रों ने कहा कि हालांकि, दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया विस्फोट किसी उपकरण की खराबी की वजह हुआ होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button