Crime

जौनपुर में पड़ोसी से बदला लेने के लिए की मासूम की हत्या

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने पड़ोसी के मासूम बच्चे की खेलते समय डन्डा मार कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि हत्यारोपी विशाल यादव उर्फ सड़कू से पड़ोसी जिलाजीत यादव के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। शनिवार शाम जिलाजीत का पुत्र अंश (10) घर के बाहर खेल रहा था कि खेल में विशाल भी शामिल हुआ और अंश के सिर पर डन्डे से इतना जबरदस्त प्रहार किया कि वह अचेत हो गया। हमला के बाद विशाल फरार हो गया। बच्चे को परिजन तत्काल अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button