बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशो ने हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव निवासी पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (50) आज शाम मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे कि रसड़ा थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव के समीप अज्ञात बदमाशो ने गाड़ी रोककर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी । घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए ।लोगों ने पूर्व प्रधान को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



