Crime

रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत

फिरोजाबाद । थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार को भैया दूज पर रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव पाढ़म निवासी कुसुमा देवी (50) पत्नी रामफल सिरसागंज दवा लेने गई थी। पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस लौटते समय थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी चौराहा के पास एक रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में कुसुमा देवी की मौत हो गई। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है।इधर, कुसुमा देवी की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया और भैया दूज के पर्व पर मातम पसर गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button