Crime

कानपुर देहात में विरोध प्रदर्शन के दौरान मां बेटी की जलकर मौत

कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात की मैथा तहसील में सोमवार को अवैध कब्जा हटाने गये प्रशासनिक अधिकारियों के विरोध के दौरान एक झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आकर मां बेटी की मौत हो गयी।घटना से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम के साथ प्रशासनिक अफसरों और पुलिस की टीम को दौड़ा लिया। जानकारी मिलने पर एसपी कानपुर देहात अन्य पुलिस अफसर के साथ मौके पर पहुंचे गये। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।कानपुर देहात मैथा तहसील के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित के खिलाफ अवैध कब्जा करने की शिकायत थी।

सोमवार को एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद,पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।आरोप है कि टीम ने जेसीबी से नल और मंदिर तोड़ने के साथ ही छप्पर गिरा दिया।इससे छप्पर में आग लग गई और वहां मौजूद प्रमिला (44) व उनकी बेटी नेहा (18)की आग की चपेट में आने से जलकर मौके पर ही मौत हो गई।जबकि कृष्ण गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए। एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना के दौरान आग की चपेट में आकर एक महिला व एक युवती की मौत हो गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी है उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button