Crime

हरदोई में मां बेटी को जिंदा जलाया

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता और उसकी मासूम पुत्री को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार और सोमवार की रात करीब दो बजे गहरी नींद में सो रही मां और नौ माह की मासूम बेटी को महिला के जेठ ने डीजल डाल कर ज़िंदा जला दिया।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मां बेटी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने नौ महीने की मासूम को मृत घोषित कर दिया। महिला का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर गया था। पुलिस अवैध संबंध के अलावा प्रॉपर्टी के विवाद के हिसाब से मामले की जांच कर रही है। आरोपी जेठ की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button