
पिंडरा,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के लखापुर खरावन गांव में गांव के ही लड़े ने उपर आरोप है कि उसने किशोरी से अभद्रता की इस बात की शिकायत जब किशोरी के मां ने लड़के के घर वाले से की तो किशोरी और उसकी मां मारपीटा गया। इस मामले में दोनों पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी साधोगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में 11 की छात्रा है। उसके साथ गांव का ही युवक अक्सर रास्ते में अभद्रता व छेड़खानी करते हैं। इसकी शिकायत करने पर उक्त लड़के के भाई-भाभी ने मिलकर उक्त किशोरी और उसकी मां की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मां बेटी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पर इलाज के लिए भिजवाय। वहीं दूसरे पक्ष का भी पुलिस ने मारपीट का मुकदमा किया।



