जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम 20 से अधिक संख्या में आये बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार जिले में प्रदीप मिश्रा (42) अपने भाई छोटे भाई ऋषिकेश मिश्रा के ससुराल कार से गये थे। पीड़ित के मुताबिक शाम को जब वापस घर आ रहा था, तो पसेवा छावनी में टावर के पास लगभग दस बाइकों से आये बदमाशों ने कार को घेर लिया। प्रदीप कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने प्रदीप के हाथ मे दो सोने के ब्रेसलेट और गले से दो चैन छीनते हुए गोली मार दिया।
जौनपुर में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में पुलिस ने 20-20 हजार इनाम के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्त सोनू को तिघरा तिराहा से और नबीउल्लाह को बनुआडिह नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है।(वार्ता)



