Crime

नाबालिग स्कूली छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

सरगुजा ,छत्तीसगढ़। जिले में एक 11 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित जब बाजार से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे सरेराह स्कूटी पर अगवा कर लिया।इसके बाद पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के तीन दिन बाद पीड़ित बच्चीं की मां के मायके से वापस लौटने के बाद इस मामले का खुलासा हो सका। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया हैं।स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की ये घटना अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक ये घटना 10 मई की बतायी जा रही हैं। पीड़ित बच्चीं और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि 10 मई को बच्चीं अपनी सहेली के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी।बाजार से लौटने के दौरान उसे लेट हो गया था, जबकि उसकी सहेली पहले ही घर लौट गई थी। पीड़ित बच्चीं को आरोप हैं कि शाम के वक्त जब वह घर लौट रही थी। तभी उसे रास्ते में दो युवक मिल गए,उन्होंने लड़की से घर तक छो़ड़ने की बात कही थी।लेकिन पीड़िता ने उनसे लिफ्ट लेने से इंकार कर दिया था।इसके बाद दोनों लड़को ने किशोरी को जबरदस्ती स्कूटी पर बिठा लिया। फिर लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

इसके बाद दोनों आरोपी युवक मौके पर पीड़ित लड़की को छोड़कर भाग गये। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची। घर पर मां के नही होने के कारण उसने डर से इस घटना की जानकारी किसी को नही दी।तीन दिन बाद जब पीड़िता की मां अपने मायके से वापस घर लौटी तो उसने घटना की जानकारी दी।इसके बाद पीड़ित लड़की के साथ परिजनों ने थाने में पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना में शामिल धनेश्वर दास और शेलेष पैकरा की पहचान करने के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया हैं।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पीड़ित लड़की के बगल गांव के ही निवासी हैं, जिन्होने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेरेप और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button