Breaking News

राज्य मंत्री ने मिशन 2022 फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पर्यटन मंत्री के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

दुद्धी,सोनभद्र– प्रदेश में गुंडाराज एवं भ्रष्टाचार का खात्मा कर योगी सरकार ने यह संदेश दे दिया है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही।उक्त बातें सूबे के पर्यटन राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मिशन 2022 की तैयारी में अभी से लग जायें।आपसी मतभेदों को भुलाकर जनता को मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताना है और विपक्षियों को भी धूल चटाना है।

आगे कहा कि 2014 से पहले पूरे देश की जनता को देश के प्रति अविश्वास की भावना थी लोग निराश थे। कई दशक तक राज करने वाली कांग्रेस ने जनता की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए कुछ नहीं किया।किसी भी रहने के लिए छत नही थी तो किसी के पास स्वास्थ्य की सुविधा नहीं थी ।भ्रष्टाचार भारत में असाध्य रोग थी जिसे लगभग दूर कर लिया गया है।पूर्व की सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति की।अयोध्या की समस्या,जम्मू कश्मीर की समस्या,धारा 370 जैसी समस्या एक बड़ी समस्या थी, जिसे हमारी सरकार ने दूर किया।

भारत माता की जय बोलने पर पाबंदी थी और अनावश्यक प्रताड़ित किया जाता रहा।इसके अलावा केंद्र सरकार की जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास,उज्ज्वला गैस कनेक्शन, गांव गांव में शौचालय सहित अन्य योजनाओं को गिनाया। कहा कि योगी मॉडल की पूरे विश्व में चर्चा है।अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विपक्षियों को 2017 की तरह ही फतह कर जबाब देना होगा। इसके लिए सभी आज से ही एकजुट होकर संगठन के लिए लग जाएं और भाजपा को 2022 की चुनाव में 300 प्लस सीटें दिलाने का काम करें।

विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों की बारी बारी से परिचय के साथ नाम उच्चारण किया।उन्होंने अधिकांश पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।कहा कि यह जंग ऐसे नही,समर्पण से जितनी होगी।मिशन 2022 फतह करने के लिए दिखावा वाले कार्यकर्ता नही, जमीनी कार्यकर्ता बनना होगा और घर घर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना होगा।

विधानसभा कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने किया। इसके पूर्व राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी के प्रथम आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
इस दौरान अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान,वन्य जीव बोर्ड के सदस्य श्रवण गोंड़,मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार,ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, जिला मंत्री दिलीप पांडेय,सुरेन्द्र अग्रहरि,विपिन बिहारी,दिनेश अग्रहरि,संजू तिवारी,रामेश्वर राय, त्रिभुवन यादव,मनोज मिश्रा,दीपक,सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button