वाराणसी आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट मालवीय पुल पायल नंबर 3 से शनिवार की सुबह जानकी देवी पत्नी राधेश्याम सिंह एडवोकेट की 75 वर्षीय पत्नी वृद्ध महिला ने गंगा में छलांग लगा दी पुल के नीचे मछली पकड़ रहे मल्लाहो ने वृद्ध महिला को बचा लिया। आदमपुर पुलिस को सूचना देते हुए महिला को नाव द्वारा वृद्ध महिला को गंगा के किनारे छोड़ पर ले आए। मौके पर पहुंचे फैंटम नंबर 7 के सिपाही प्रवीण यादव और संजय कुमार ने वृद्ध महिला को कबीर चौरा मंडली अस्पताल ले गए। पुलिस ने मोबाइल के द्वारा वृद्धा के परिजनों को सूचित किया। अस्पताल पहुंचे वृद्धा के बेटे संदीप सिंह ने बताया कि मेरी मां मानसिक रोगी है। जिसका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वृद्ध महिला का श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा में इलाज चल रहा है। फैंटम नंबर 7 के सिपाही प्रवीण कुमार यादव और संजय कुमार की तत्परता से वृद्ध महिला को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज कर महिला की जान बचाई गई।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
-
अमेठी में सड़क हादसे में पांच मरे,एक घायल1 week ago