शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ट्रक की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत होने पर जबरदस्त हंगामा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के थाना आदर्श मंडी इलाके के सिसौली बस स्टैंड के निकट गांव ताजपुर सिम्भलका निवासी सोहनवीर पुत्र जहान सिंह एक दुकान पर मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार सुबह सोहनवीर एक ट्रक को ठीक कर रहा था, तभी ट्रक चालक ने ट्रक के केबिन में बैठकर ट्रक का क्लच दबा रखा था, इसी दौरान अचानक चालक का क्लच से पैर हट गया जिससे ट्रक सीधा सोहनवीर पर जा चढा और उसकी मौके पर मौत हो गयी। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।(वार्ता)



