चौबेपुर,वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर (चंद्रावती ) गांव निवासी लालबहादुर यादव की पत्नी मधुबाला (28) गुरुवार को फंदे के सहारे लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने मधुबाला की हत्या की आशंका जताई। चौबेपुर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने मधुबाला का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया है। घटना की जानकारी पर एसीपीप और चौबेपुर थाना प्रभारी मौक पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया।
मृतका के ससुराल वालों की माने तो सबकुछ सामान्य ऐसे में मुधबाला ने ऐसा कदम क्यों उठाया से समझ से परे है। वहीं मायके से पहुंचे लोगों ने आत्महत्या पर सवाल खड़े किये। जानकारी के अनुसार मधुबाला की शादी तीन साल पहले चंद्रावती के रामपुर गांव निवासी लाल बहादुर यादव से हुई थी। लाल बहादुर दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है और पत्नी मधुबाला पहड़ियां स्थित एक कंप्यूटर संस्था में प्राइवेट नौकरी करती थी। एक दिन पहले उसने फोन से पति से बात की थी। मुधबाला के बुलाने पर लाल बहादुर गुरुवार के दिन घर पहुंचा लेकिन इसके पहले पत्नी मधुबाला ने फांसी लगा ली। मधुबाला मोहन यादव निवासी अजोर पट्टी बेनीपुर खुर्द की बेटी थी।



