जौनपुर ।सुजानगंज थाना क्षेत्र के मोहरियाव निवासी दीपिका 24 वर्ष पत्नी अनुराग मिश्र ने मंगलवार रात दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बुधवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीपिका पुत्री प्रदीप पांडेय निवासी गौहर बेलावा की शादी एक वर्ष पूर्व मोहरियांव निवासी अनुराग मिश्र से हुई थी।
करीब एक हफ्ते पूर्व वह मायके से ससुराल आई थी।प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात में भोजन ग्रहण करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई ।उनका पति ड्यूटी पर सतहरिया चला गया।इसी बीच उसने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली। बुधवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना मायके वालों और पुलिस को दी ।
थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी और पुलिस अपनी तरफ से कार्यवाही कर रही है। मौके पर मायके वाले व मजिस्ट्रेट मीना गौड़ भी उपस्थित रहीं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।(हि.स.)



