Crime

रात को शादी, दोपहर में गैस सिलेण्डर रिसाव के साथ विस्फोट, दो बच्चों की मृत्यु, 52 घायल

जोधपुर । जिले के निकटवर्ती शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में गुरुवार की दोपहर में शादी वाले घर में गैस सिलेण्डर रिसाव के साथ आग लग गई। देखते ही देखते फैली और गैस सिलेण्डर ब्लास्ट हो गया। दो सिलेण्डर ब्लास्ट हुए है। आग से शाम तक 54 लोगों से झुलसने की खबर मिली। इसमें दो बच्चों की देर शाम तक मृत्यु हो गई। बच्चों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया है। 52 घायलों का उपचार जारी है। इसमें 16 पुरुष, 27 महिलाएं एवं 9 बच्चों बच्चियां शामिल है।

इसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। सभी के जोधपुर के एमजीएच में रैफर किया गया है। सामान्य रूप से झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर घटना की जानकारी जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, शेरगढ़ एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचने के साथ एमजीएच पहुंचे। जन प्रतिनिधियों ने हादसे पर दुख जताया है। हादसे में दूल्हा भी झुलसा है।

बालसेर वृताधिकारी राजूराम ने बताया कि शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में सगतसिंह पुत्र पूंजराज सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह की आज शादी होनी है। बारात रवाना होने से पहले घर में खाना बनाने का काम चल रहा था और साथ ही महिलाओं और बच्चों द्वारा टेंंट के पास में खाना खाया जा रहा था। कंदोई के पास में टेंट में रखे सिलेण्डर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई। जब तक उसे बुझाया जाता तब तक वह बेकाबू हो गई। आग इतनी तेजी से फेली कि पास में रखा एक अन्य सिलेण्डर भी आग की चपेट मे आकर सुलगने लगा। देखते ही देखते सिलेण्डरों में विस्फोट हो गया।

वृताधिकारी राजूराम के अनुसार प्रथम दृष्टया दो गैस सिलेण्डरों में विस्फोट होना सामने आ रहा है। शादी समारोह में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। तकरीबन 54 लोग आग की चपेट में आकर झुलसे है। सभी को पहले सेतरावा और शेरगढ़ चिकित्सालय भेजा गया। जहां से जोधपुर रैफर किया गया है। एमजीएच में उनका उपचार किया जा रहा है।

इधर हादसे की जानकारी पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, शेरगढ़ एसडीएम आदि वहां पहुंचे। एमजीएच पहुंच कर हालात का जायजा लिया। शहर विधायक मनीषा पंवार, शेरगढ़ की विधायक मीना कंवर भी एमजीएच पहुंचे है।शेरगढ़ थानाधिकारी देवीसिंह ने बताया कि फिलहाल किसी के मृत्यु की सूचना नहीं है। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। हादसे में दुल्हा सुरेंद्र सिंह भी झुलसा है। मगर उसकी स्थिति सामान्य है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button