Crime

महिला खनन पदाधिकारी पर माफियाओं ने किया फायरिंग

मोतिहारी ।जिले में अवैध बालू एवं मिट्टी का खनन करने वाले माफिया पूरी तरह बेखौफ हो गये है।अधिकारी-पुलिस और माफियाओं के गठजोड़ से मदमस्त हो चुके खनन माफिया आम लोगो को छोड़िये अब अधिकारियों को भी निशाना बनाने लगे है।ताजा मामला जिले के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित सत्तरघाट की है।जहां गंडक नदी में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची जिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी पर माफियाओं ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की है।हालांकि इस घटना में किसी नुकसान की सूचना नही है।लेकिन इस हमला में महिला खनन अधिकारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल हुई है।मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान माफियाओं ने जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा कर भागने में सफल रहे।

जिला खनन अधिकारी रागनी कुमारी ने हिन्दुस्थान समाचार को जानकारी देते बताया कि लगातार अवैध खनन की सूचना पर आज पुलिस बल के साथ गंडक नदी के सत्तर घाट के समीप पहुंची,जहां खनन हो रहा था।इस पर कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लाया जा रहा था,कि इसी बीच सुंदरापुर गांव के समीप बाईक पर सवार कुछ लोगो ने छापेमारी करने गयी टीम पर फायरिंग करते हुए जब्त किये गये ट्रैक्ट्रर को छुडा ले गये।लेकिन इस दौरान पुलिस बल ने एक चालक शंभू राय को पकड़ लिया।जिसे स्थानीय थाना लाया गया।जिससे पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button