इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिला प्रशासन ने भू माफिया अनीश पाशू की गैर कानूनी तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से बनाए गए सितारा मार्केट को गुरुवार को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त करा दिया है।सितारा मार्केट की लागत एक अनुमान से 20 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है।
जिला प्रशासन ने सुबह आठ बजे ढोल नगाड़ों के बीच मुनादी कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई थी। एडीएम जय प्रकाश,एसपी सिटी कपिल देव सिंह, उपजिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव व सीओ सिटी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सुबह से ही कटरा पुर्दल खां व मेवाती मोहल्ला में पहुंच गए थे।(वार्ता)



