Crime

प्रेमी ने की धोखेबाज प्रेमिका की हत्या

मुंगेली,छत्तीसगढ़ । मोहब्बत की ऐसी सनक आपने न देखी होगी और न सुनी होगी। जिले के लोरमी गांव में एक आशिक ने प्यार पर विश्ववास किया, लेकिन लड़की ने उसके साथ धोखा कर दिया। वहीं टीचर कातिल की नीयत को समझ नहीं पाई और कई बार उससे मिलने जाती रही। एक दिन ऐसा आ गया कि उसी का आशिक कातिल बन गया। लड़के ने बेबस और निहत्थी प्रेमिका पर ताबड़तोड़ वार किए, जिसके बाद मृतक लड़की पूरी तरह से लहुलुहान हो गई। जिस वक्त उसकी हत्या की गई, उस वक्त रात के 3 बज रहे थे। अब आप सोच सकते है कि रात के अंधेरे में चमकते हथियार देख लिए जाए तो एक व्यक्ति की क्या हालत होती होगी। इन सब के बीच डरे सहमे से 2 चश्मदीद मौके पर मौजूद थे। लेकिन लड़की को नहीं बचा पाए।

जब पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार किया तब उसने एक-एक कर पूरी कहानी को बया किया, जिसमें उसने बताया कि, प्रेमिका से कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिस दिन मैंने उसकी हत्या कि उस दिन करीब 4 घंटे तक हम अपने घर के पीछे लड़ते-झगते रहे। जब पुलिस ने पूछा कि उसकी हत्या क्यों कि तो लड़के ने बताया कि, प्रेमिका मुझे धोखा दे रही थी। उसके संबंध कई लोगों के साथ थे। सनकी प्रेमी के सिर पर खून सवार था। धोखे से बुलाकर 2 बहनों के सामने चाकू और खूनी खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। जिसके बाद प्रेमिका ने मौका-ए-वारदात पर दम तोड़ दिया। जब दोनों बहने उसे बचाने के लिए गई तो उसमें से एक घायल हो गई और दूसरी अपनी जान बचाकर भाग निकली।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button